लगभग 5 महीने के बाद आए सबसे कम कोरोना दैनिक मामले, मौतों में कमी आई, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 71,051,805 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,608,648 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 339820 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 9422636 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 143709 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 9,906165 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 22,065 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 354 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 34,477 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 95.12 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 3.43 फीसदी है। मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से कम है। 13 दिसंबर को 9,93,665 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 15,55,60,655 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि भारत में लगभग 5 महीने बाद कोरोना वायरस के 23 हजार से कम नए मामले सामने आए। यही नहीं, सोमवार के बाद मंगलवार को भी सबसे कम मौतों की संख्या दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 7 दिनों में सबसे कम दैनिक मामलें और दैनिक मौतें दर्ज की गई हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

4728

864049

7059

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

92

4681

61

अरुणाचल प्रदेश

238

16243

55

असम

3501

210299

1003

बिहार

5088

236247

1325

चंडीगढ़

714

17698

302

छत्तीसगढ़

18931

236588

3116

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

19

3338

2

दिल्ली

15247

583509

10074

गोवा

1030

47737

707

गुजरात 

13018

211603

4182

हरियाणा

9108

241544

2733

हिमाचल प्रदेश 

6948

41990

823

जम्मू एंड कश्मीर 

4558

109894

1802

झारखंड

1581

109141

1000

कर्नाटक

16084

874202

11954

केरल

57790

611600

2647

लद्दाख

614

8429

123

मध्य प्रदेश 

12803

208421

3412

महाराष्ट्र 

73481

1761615

48269

मणिपुर

2146

24739

324

मेघालय

753

12058

130

मिजोरम

173

3869

7

नागालैंड

593

11066

69

ओडिशा

2820

319458

1811

पुडुचेरी

307

36586

620

पंजाब

6881

148680

5098

राजस्थान

16200

273784

2555

सिक्किम

303

4919

118

तमिलनाडु

10039

778081

11909

तेलांगना

7272

269828

1499

त्रिपुरा

314

32367

376

उत्तराखंड

6144

75501

1361

उत्तर प्रदेश 

18918

539727

8083

वेस्ट बंगाल

21384

493145

9100

भारत में कुल मामले

339820

9422636

143709


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।